रूड़की: नेहरू स्टेडियम के पास गंगनहर किनारे भाजपा जिला कार्यालय पर वृक्षारोपण कर मनाया गया मुख्यमंत्री का जन्म दिवस
रुड़की में नेहरू स्टेडियम के पास गंगनहर किनारे स्थित भाजपा के जिला कार्यालय पर आज भाजपा की महिला कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के जन्म दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया है। जहां पर महिला कार्यकर्ताओं ने वृक्षारोपण कर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का जन्म दिवस मनाया है। भाजपा जिला अध्यक्ष के द्वारा केक काटकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है।