जिला रायपुर में विशेष मतदाता पंजीकरण अभियान के तहत विशेष शिविरों का आयोजन
भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिला रायपुर, छत्तीसगढ़ में संचालित विशेष अभियान के अंतर्गत आज जिले के समस्त मतदान केंद्रों में विशेष शिविरों का आयोजन किया गया।
इन शिविरों में समस्त बूथ लेवल अधिकारियों (BLO) द्वारा आम नागरिकों, युवा एवं मतदाता सूची में नाम दर्ज कराने से छूटे हुए पात्र नागरिकों का पंजीकरण सुनिश्चित करने हेतु फॉर्म-6 भरवाया जा रहा है।
इस अभियान का मुख्य उद्देश्य जिले के प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना तथा कोई भी पात्र मतदाता पंजीकरण से वंचित न रहे, यह सुनिश्चित करना है।
#ECI #BLO #VoterRegistration #CEOChhattisgarh #Raipur
@ecisveep @ceochhattisgarh
100 views | Raipur, Chhattisgarh | Oct 14, 2026