सिरोही: बनास बांध में युवक का शव मिला, पहचान के बाद परिजनों को सौंपा गया
Sirohi, Sirohi | Jul 2, 2026 सिरोही। स्वरूपगंज थाना क्षेत्र के बनास बांध में गुरुवार को एक युवक का शव तैरता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। पहचान न होने पर सोशल मीडिया से जानकारी जुटाई गई। मृतक की पहचान पिंडवाड़ा के झांकर गांव निवासी भंवरलाल पुत्र मोहनलाल मेघवाल के रूप में हुई।