वारासिवनी: वारासिवनी एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल का तबादला, परसवाडा के श्रीश प्यासी को मिला अतिरिक्त प्रभार
वारासिवनी एसडीएम कार्तिकेय जायसवाल के श्योपुर जिला पंचायत CEO पद पर तबादले के बाद उन्हें 24 अगस्त को भारमुक्त किया गया। कलेक्टर के आदेश पर परसवाड़ा एसडीएम श्रीश प्यासी को वारासिवनी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उन्होंने 24 अगस्त को ही प्रभार संभाल लिया। अब वारासिवनी की प्रशासनिक व्यवस्था की जिम्मेदारी उनके पास रहेगी।