चायल: नई मियां पुरा के पास स्कूटी की टक्कर से घायल महिला की इलाज के दौरान मौत, परिवार में मचा कोहराम
कौशांबी। पिपरी थाना क्षेत्र के नाई मियां का पूरा के पास शनिवार को स्कूटी की टक्कर से घायल बाइक सवार महरून निशा (पत्नी अबरार) की रविवार दोपहर करीब तीन बजे इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बेटे के साथ बाइक से लौट रही थीं, तभी पीछे से स्कूटी ने टक्कर मार दी थी। गंभीर हालत में उन्हें प्रयागराज रेफर किया गया था। महिला की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।