हथुआ: हथुआ के बरवां में 29 मार्च को पर्यावरण परिचर्चा व सम्मान समारोह का आयोजन होगा
हथुआ के बरवां स्थित चित्रगुप्त मंदिर परिसर में 29 मार्च को श्री चित्रगुप्त सेवा समिति की 10वीं वर्षगांठ पर पर्यावरण व समाज विषय पर परिचर्चा होगी। “हरित भविष्य: जल, जंगल और जमीन का संरक्षण” विषय पर देशभर से आए पर्यावरण मित्र व वक्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम में स्मारिका “स्पंदन” का लोकार्पण तथा सामाजिक योद्धाओं का सम्मान किया जाएगा।