सैदपुर: पुलिस का बड़ा गुडवर्क, लग्जरी कार से बिहार जा रही 468 अवैध बोतलें अंग्रेजी शराब की बरामद, अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार
सैदपुर पुलिस ने अंतर्राज्यीय शराब तस्करी के विरुद्ध जबरदस्त कार्रवाई करते हुए शुक्रवार को तड़के एक कार से 468 बोतलों में भरी कुल 252 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब बरामद की। इस दौरान पुलिस ने एक शातिर तस्कर को भी गिरफ्तार किया, हालांकि उसके दो साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार बरामद की गई शराब को कार में लादकर बिहार ले जाने की तैयारी थी।