बक्सर: कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट, गंगा तट और मंदिर दीपों से जगमगा उठे, दिखा अलौकिक दृश्य
Buxar, Buxar | Nov 5, 2025 कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले में देव दीपावली मनाया गया। इसको लेकर नगर के ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व वाले रामरेखा घाट के साथ ही अन्य गंगा घाटों पर संध्या 7:00 बजे अलौकिक दृश्य दिखा। रामरेखा घट दीपों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। जिसमें नगर के आम से खास सभी शामिल रहे। जहां लोगों ने देव दीपावली पर रामरेखा घाट के साथ अन्य गंगा घाटों को सजाया गया था।