शिवपुरी नगर: बलारपुर भंडारे में दबंगों का तांडव, 'रसिया' बजाने की जिद में युवक का हाथ तोड़ा, नकदी और चेन लूटी
शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र के करई गांव के पास हनुमान मंदिर पर मंगलवार रात 1 बजे भंडारे के दौरान भजन बदलवाने को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। मारपीट में एक युवक का हाथ फैक्चर हो गया, वहीं नगदी और सामान लूटकर तोड़फोड़ की गई। नाराज ग्रामीणों ने आज बुधवार की दोपहर साढ़े 12 बजे एसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है