कोतमा: बिजुरी में दोहरे हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, प्रेम संबंध से नाराज़ व्यक्ति ने की भाभी और पड़ोसी युवक की हत्या
Kotma, Anuppur | May 16, 2026 बिजुरी थाना अंतर्गत शुक्रवार को सुरेन्द्र सोनी (35 वर्ष) एवं लल्ली बाई गोंड (48 वर्ष), निवासी भालुगुडार की हत्या के मामले में शनिवार 2 बजे पुलिस ने सुनील सिंह मार्को उर्फ नानकुनू निवासी अमनचौक भालूमाड़ा को गिरफ्तार कर लिया है। मृतिका लल्ली बाई गोंड के पड़ोसी सुरेन्द्र सोनी से प्रेम संबंध थे, जो आरोपी को पसंद नहीं थे इसी बात पर उसने दोनों की हत्या कर दी।