कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बागरोली में सरकारी शिक्षक हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, 2 सुपारी किलर गिरफ्तार
Kahara, Saharsa | Mar 30, 2025 बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बागरोली में बीते 22 मार्च को सरकारी स्कूल के शिक्षक राजकुमार पासवान की गोली मारकर हत्या मामले का सहरसा पुलिस ने उद्वेदन करते हुए दो सुपारी किलर शूटर को गिरफ्तार किया है । आज सदर थाना परिसर में सदर एसडीपीओ आलोक कुमार ने प्रेसवार्ता कर दी जानकारी। गिरफ्तार दोनों सुपारी किलर अपराधी का नाम दानिश खान और सिवी कुमार बताया जा रहा है।