कहरा: बिहरा थाना क्षेत्र में शिक्षक हत्याकांड के 2 शूटर गिरफ्तार, सदर थाना में SDPO ने प्रेसवार्ता की
Kahara, Saharsa | Mar 30, 2025 गत 22 मार्च को बिहरा थाना क्षेत्र के बेला बगरौली गांव के पास शिक्षक राजकुमार साह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसी मामले में घटना को अंजाम देने वाला शूटर को उसके साथी के साथ गिरफ्तार कर हत्याकांड का सफल उद्भेदन कर लिया गया। घटना का वजह आपसी रंजिश व जमीनी विवाद बताया गया। शिक्षक के हत्या के लिए शूटर को एक लाख की सुपारी दी गई थी।