कहरा: सदर थाना क्षेत्र के हकपड़ा में रेलवे पटरी पार करते समय एक व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, मौत हो गई, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया
Kahara, Saharsa | Mar 30, 2025 सदर थाना क्षेत्र के हकपड़ा रेलवे पटरी पार करने के दौरान 1 व्यक्ति ट्रेन के चपेट में आ गया। जिसकी इलाज के दौरान सदर अस्पताल सहरसा में मौत हो गई। पुलिस मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को सदर अस्पताल सहरसा भेज आगे की कार्रवाई में जुड़ गई है। मृतक की पहचान सदर थाना क्षेत्र के हकपड़ा वार्ड 6 निवासी राजेंद्र साह का पुत्र राम साह के रूप में हुई है।