लातेहार: उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक, दिए गए निर्देश
उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय वन अधिकार समिति की बैठक सोमवार की दोपहर करीब एक बजे आयोजित की गई। बैठक में वनाधिकार से संबंधित लंबित दावों, प्राप्त आवेदनों एवं उनके निष्पादन की अद्यतन स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।