शिकोहाबाद: खैरगढ़ थाना पुलिस टीम ने दहेज हत्या के मुकदमे में वांछित अभियुक्त को प्रतापपुर चौराहे से किया गिरफ्तार
थाना खैरगढ पुलिस टीम ने मुखबिर खास की सूचना पर मंगलवार दोपहर ढाई बजे करीबन दहेज एक्ट में वांछित अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ प्रवीन पुत्र स्व. वीरपाल उर्फ वीरेन्द्र निवासी ग्राम कुढी थाना खैरगढ को प्रतापपुर चौराहे से गिरफ्तासर कर लिया। मेडिकल कराने के साथ ही अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी है।