बदायूं: ककोड़ा मेले में श्रद्धालु को सिपाही ने जड़े थप्पड़, वीडियो वायरल, पुलिसकर्मी की हरकत सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी
Budaun, Budaun | Nov 26, 2026 बदायूं के मिनी कुंभ मेला ककोड़ा में एक पुलिसकर्मी द्वारा श्रद्धालु के साथ मारपीट करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक सिपाही श्रद्धालु को ताबड़तोड़ थप्पड़ मारता दिखाई दे रहा है। घटना का वीडियो सामने आने के बाद लोगों में पुलिसकर्मी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जताई जा रही है।