कैराना: कैराना के पावटीकलां में हमला और अश्लील हरकतें करने के मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान के पति को किया गिरफ्तार
Kairana, Shamli | Aug 20, 2026 कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव पावटीकलां में गत नौ जुलाई को ग्राम प्रधान पक्ष व दूसरे पक्ष के लोगों में विवाद हुआ था। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दोनों पक्षों में संघर्ष हो गया था, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया वायरल हुआ था। पुलिस ने दोनों पक्षों के आठ लोगों को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार करते हुए कार्रवाई की थी।