हज़ारीबाग: कटकमदाग में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी करते समय सांसद मनीष जायसवाल हुए घायल
हजारीबाग के कटकमदाग में क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान बल्लेबाजी करते समय सांसद मनीष जायसवाल की नाक पर बॉल लग गई, जिससे वह घायल हो गए। उन्हें तुरंत शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि चोट गंभीर नहीं है, लेकिन निगरानी में रखा गया है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और उन्हें आराम की सलाह दी गई है।