कांके: समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन, उपायुक्त ने सुनी लोगों की समस्याएँ
Kanke, Ranchi | Jun 1, 2026 समाहरणालय में सोमवार शाम करीब पांच बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस मौके पर उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने लोगों की समस्या सुनी। इस दौरान बेड़ो के दिव्यांग आकाश उरांव और बालकिशुन साहू को इलेक्ट्रिक ट्राईसाइकिल प्रदान की गई। वहीं म्यूटेशन मामले में लापरवाही पाए जाने पर बेड़ो अंचल के अंचल निरीक्षक और कर्मचारी को शोकॉज करने का निर्देश दिया गया।