जमुई: दधीचि देहदान समिति द्वारा अंगदान, नेत्रदान को लेकर किया गया जागरूक
दधीचि देहदान समिति, द्वारा अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सोमवार को दिन के 11 बजे से एक भव्य ब्लाइंड वॉक का आयोजन किया गया। इस यात्रा को पुस्तकालय परिसर से उप विकास आयुक्त सुभाष चंद्र मंडल, साइबर डीएसपी अभिषेक कुमार, भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रकाश भगत तथा योग केंद्र के स्वामी आत्म स्वरूप जी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
वहीं ब्लाइंड वॉक का नेतृत्व समिति के जिलाध्यक्ष प्रदीप केशरी ने किया। समिति के सचिव दिलीप साव एवं सलाहकार शंभू कुमार सहित सभी प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ जन-जागरूकता के नारे लगाए। यात्रा के दौरान प्रमुख रूप से "जीते जी रक्तदान, मृत्युप्रांत अंगदान", "अंगदान महादान", "नेत्रदान महादान" तथा "देहदान महादान" जैसे प्रेरणादायक नारों से लोगों को जागरूक किया गया। यह जागरूकता यात्रा केंद्रीय पुस्तकालय से प्रारंभ होकर कचहरी चौक अंबेडकर स्थल तक निकाली गई। अंबेडकर चौक पर तीन नेत्रहीन परिवार को राशन का किट एवं कुछ नगद राशि देकर उन्हें भी सम्मानित किया गया
इस अवसर पर संरक्षक डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, कुंज बिहारी बंका, मोतीउल्ला खान, प्रो. महेश केशरी, चंद्रदेव सिंह,शिवदानी बरनवाल ,ओंकारनाथ बरनवाल ,शिव शंकर साहू , उपाध्यक्ष श्रीकांत बाबू ,सह सचिव चंद्रकांत भगत, लक्ष्मी शाह शंकर साह, अजीत कुमार, चक्रधारी बरनवाल, मनोज कुमार गुप्ता, डॉ. बी. मोदी, राजा राम केशरी, नितेश केसरी, प्रो. राम जीवन साहू विनोद कुमार सहित समिति के सदस्य एवं बड़ी संख्या में समाजसेवी ,बुद्धिजीवी शामिल हुए।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि रक्तदान, अंगदान, नेत्रदान एवं देहदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। यदि अधिक से अधिक लोग इसके लिए आगे आएँ, तो असंख्य जरूरतमंद लोगों को नया जीवन मिल सकता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और जन-जागरूकता फैलाने की अपील की। #jamuitopnews #jamuinews #dadhichidehdansamiti
Jamui, Jamui | Aug 4, 2026