जशपुर: 46 धान खरीदी केंद्रों में कांग्रेस का जिला-व्यापी आंदोलन, कहा- सरकार को किसानों की उपज का दाना-दाना खरीदना होगा
धान खरीदी में अव्यवस्था, नमी कटौती, अवैध वसूली और किसानों से दुर्व्यवहार के आरोपों को लेकर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने शुक्रवार को जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों पर एक साथ जिला-व्यापी आंदोलन किया। सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक चले इस आंदोलन में कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। शुक्रवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार