लोहंडीगुडा: जनता कांग्रेस जे के नेता संतु कश्यप ने सड़क निर्माण कार्य पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए
संतु कश्यप ने आरोप लगाया कि ग्राम तारागाँव में सीसी सड़क निर्माण कार्य पर उठे सवालों के बीच ग्रामीणों का आरोप है कि मामला सामने आने के बाद जल्दबाजी में लीपापोती कर वास्तविक स्थिति छिपाने का प्रयास किया गया। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है।