रायडीह: जीवन बचाने की पहल: शंख मोड़ में रक्तदान शिविर, 9 यूनिट रक्त संग्रह
Raidih, Gumla | Apr 26, 2026 रायडीह प्रखंड अंतर्गत मांझा टोली शंख मोड़ में रविवार, 26 अप्रैल 2026 को अंजुमन सबाबे इस्लाम शंख मोड़, लाइफ सेवर और टीम उम्मीद गुमला के संयुक्त बैनर तले एक सराहनीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में ब्लड की कमी को दूर करना और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराना था।