राजापाकर: राजापाकर उत्तरी पंचायत के भाथादासी में 50 दिवसीय सिक्की कला प्रशिक्षण संपन्न
शनिवार को 2:00 बजे दिन से उद्योग विभाग द्वारा संचालित डिजाइन एंड टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट वर्कशॉप के तहत उपेंद्र महारथी शिल्प अनुसंधान संस्थान के सौजन्य से 50 दिवसीय सिक्की कला प्रशिक्षण शिविर का समापन समारोह आयोजन किया गया। संस्थान के सहयोग से प्रशिक्षक मुन्नी देवी द्वारा 30 महिलाओं का ग्रुप बनाकर सिक्की कला का प्रशिक्षण दिया गया।