राजपुर: नेशनल हाईवे 343 के निर्माण में लापरवाही, बारिश की शुरुआत में ही जाम से लोग परेशान
बलरामपुर जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाईवे-343 के निर्माण कार्य में लापरवाही अब लोगों के लिए बड़ी परेशानी बनती जा रही है। बारिश की शुरुआत होते ही सड़क की बदहाल स्थिति सामने आने लगी है। जगह-जगह कीचड़, जलभराव और अधूरे निर्माण के कारण वाहनों की लंबी कतारें लग रही हैं। ताजा तस्वीरें बरियों क्षेत्र की हैं, जहां हाईवे पर घंटों जाम लगने से आम लोगों और राहगीरों क