कासगंज: कोतवाली सोरों पुलिस ने अवैध देसी शराब के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार, 24 क्वार्टर देसी शराब बरामद
कासगंज जिले की कोतवाली सोरों पुलिस ने अवैध शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 24 अवैध देसी शराब के क्वार्टर बरामद किए है। गिरफ्तार आरोपी यशपाल उर्फ़ भोले है। जो थाना सोरों क्षेत्र के वदनपुर गांव का रहने वाला है। जिसके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज करके कार्यवाई शुरु करदी है।