जहानाबाद: जदयू विधायक ऋतुराज का राजद नेता सुदय यादव पर हमला, कहा- हम अनुकम्पा पर विधायक नहीं
ऋतुराज कुमार और सुदय यादव के बीच सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर सियासी विवाद गहरा गया है। सुदय यादव द्वारा लगाए गए आरोपों पर विधायक ऋतुराज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पलटवार किया और आरोपों को बेबुनियाद बताया। उन्होंने कहा कि वे लगातार अस्पतालों और सरकारी विभागों का निरीक्षण कर जनता की समस्याओं के समाधान में जुटे हैं। वहीं, सुदय यादव के कार्यकाल पर भी सवाल उठाए गए हैं।