🚨 बड़ी खबर: बिसवां में महिला से छेड़छाड़ और मारपीट, आरोपी के परिजन पुलिस हिरासत में! 🚨
बिसवां (सीतापुर): थाना बिसवां क्षेत्र के लहरपुर रोड स्थित एक भट्ठे के पास हुई शर्मनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी।
क्या है पूरा मामला?
लहरपुर रोड पर कुछ लोग पास-पास टेंट लगाकर रह रहे थे। जानकारी के अनुसार, एक टेंट में रहने वाले युवक ने शराब के नशे में बगल वाले टेंट में घुसकर वहां मौजूद महिला के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की और विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की।
पुलिस की कार्रवाई:
मामले की सूचना मिलते ही थाना बिसवां पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी, आलोक सिंह ने बताया कि आरोपी के भाई और भतीजे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मुख्य आरोपी की तलाश की जा रही।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए 4 टीमें गठित की और जल्द ही सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया।
#Sitapur #Biswan #CrimeNews #UpPolice #Justice #BreakingNews #SitapurPolice