गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया कोर्ट के आदेश पर पंचानपुर के तत्कालीन थानाध्यक्ष समेत 10 पुलिसकर्मियों और 20-30 अज्ञात पुलिस बलों पर FIR दर्ज
गया शहर के SCST थाना में पंचानपुर थाना में पदस्थापित तत्कालीन थानाध्यक्ष कन्हैया कुमार सहित 10 पुलिस कर्मियों और 20 अज्ञात पुलिस बलो के खिलाफ SCST एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।यह कार्रवाई कोर्ट के आदेश पर पंचानपुर थाना के चैनपुरा गांव निवासी 63 वर्षीय पार्वती देवी के बयान पर की गई है।घटना 17 अक्टूबर 2024 है।