बड़हिया: पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बड़हिया में जगदंबा मंदिर के पुजारी के निधन पर शोक जताया
रविवार को पूर्व उपमुख्यमंत्री क्षेत्रीय विधायक विजय कुमार सिन्हा बड़हिया पहुंचे. यहां अपराह्न 6 बजे वे मां बाला त्रिपुर सुंदरी जगदंबा मंदिर के मुख्य पुजारी विनय कुमार झा के निधन के बाद उनके आवास पहुंचकर परिजनों से मिलकर शोक संवेदना व्यक्त की. उन्होंने शोक संतृप्त परिवार को हर संभव सहयोग का भरोसा दिया.मौके पर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ता सहित कई लोग मौजूद थे.