अशोक नगर: अशोकनगर में हाई वोल्टेज ड्रामा: 80 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ा युवक, 3 घंटे की मशक्कत के बाद उतरा नीचे
अशोकनगर में शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे उस वक्त हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब जिला जेल के पीछे एक युवक करीब 80 फीट ऊंचे बिजली टावर पर चढ़ गया। सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। बताया जा रहा है कि युवक रामकृष्ण केवट, पत्नी और बच्चों से विवाद के बाद नाराज होकर टावर पर चढ़ गया। युवक मकान बेचना चाहता है।