मूंडवा: नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी बीकानेर के दौरे पर, विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल हुए
Mundwa, Nagaur | Dec 15, 2024 नागौर के पूर्व सांसद व किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी आज रविवार को बीकानेर के दौरे पर रहे। इस दौरान बीकानेर में आयोजित राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रमों में उन्होंने शिरकत की। वहीं बीकानेर में राज्य सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित रक्तदान शिविर में भी भाग लेकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।