मूंडवा: मूण्डवा के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन हुआ
Mundwa, Nagaur | Dec 10, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा के स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल में आज मंगलवार को ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में छात्र छात्राओं द्वारा विभिन्न प्रोग्रामों में अपनी प्रस्तुतियां दी। इस दौरान प्रोग्राम में अव्वल आये छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान शिक्षा विभाग के अधिकारी व एसडीएम मौजूद रहे।