मूंडवा: बूटाटी के निकट अनियंत्रित होकर फिसली बाइक, चालक हुआ घायल
Mundwa, Nagaur | Dec 14, 2024 नागौर जिले के कुचेरा थाना क्षेत्र के बूटाटी गांव के निकट शनिवार को अनियंत्रित होकर बाइक फिसलने से बाइक सवार एक युवक घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से कुचेरा अस्पताल लाया गया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद नागौर रैफर किया गया।