मूंडवा: कुचेरा में विद्युत विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन
Mundwa, Nagaur | Dec 12, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के कुचेरा में आज गुरूवार को विद्युत विभाग को निजीकरण में करने के विरोध में विद्युत विभाग के कर्मचारियों ने काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्युत विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे हैं और आज गुरूवार को पूरे दिन अपने हाथ पर काली पट्टी बांध कर विरोध जताया।