मूंडवा: बुटाटी में ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की हुई मौत, पुलिस मौके पर पहुंची
Mundwa, Nagaur | Dec 11, 2024 कुचेरा थाना क्षेत्र के बुटाटी गांव में बुधवार को ट्रेक्टर की चपेट में आने से एक दस वर्षीय बालक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग व कुचेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कुचेरा के राजकीय चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया। जानकारी अनुसार बुटाटी मे दस वर्षीय बालक गणेश की ट्रेक्टर की चपेट मे आने से मौत हो गई।