मौजमाबाद: जयपुर एटीएस और सामोद थाना पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े एक शातिर बदमाश को गिरफ्तार किया, 7 कारतूस भी बरामद
जयपुर जिले के सामोद थाना क्षेत्र में पुलिस ने लॉरेंस गैंग से जुड़े एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।आरोपी की पहचान अनिल कुमार जाट के रूप में हुई है। संयुक्त पुलिस टीम ने उसके घर पर दबिश देकर 7 कारतूस बरामद किए हैं। वहीं सामोद थाना प्रभारी गोपीचंद ने बताया कि राजस्थान एटीएस से सूचना मिली थी कि लॉरेंस गैंग का सहयोगी अनिल जाट अपने गांव में छिपा हुआ है।