मानपुर: बांधवगढ़ में हाथियों की पांच दिवसीय पिकनिक शुरू, गौतम और अनारकली समेत 7 हाथियों की होगी खास खातिरदारी
Manpur, Umaria | Sep 24, 2026 बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व मे वन विभाग के हाथियो की पांच दिवसीय पिकनिक शुरू हो गई है।यह खास कार्यक्रम धमोखर बफर क्षेत्र के परासी गेट के जंगल में आयोजित किया गया है। इन पांच दिनों तक हाथियों से कोई काम नहीं लिया जाएगा और उन्हें रोज के कामों से पूरी तरह आराम दिया जाएगा।इस दौरान हाथियों की खास देखभाल की जाएगी और उनका स्वास्थ्य भी जांचा जाएगा।