भभुआ: बहुरी सुनरी रोड में गोलीबारी की घटना में शामिल 2 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, एसपी ने दी जानकारी
Bhabua, Kaimur | May 7, 2025 बहुरी सुनरी रोड में गोलीबारी की घटना का अंजाम देकर अपराधियों द्वारा मिर्ची गांव निवासी अंतू यादव एवं लव पांडे उर्फ बम बम पांडे को घायल कर दिया था। उक्त मामले में पुलिस ने दो आरोपी जनार्दन पांडे ,दिलीप शंकर पांडे ग्राम कसेर को बुधवार की दोपहर गिरफ्तार कर लिया। साथ ही पुलिस ने 5 देसी बंदूक 18 जिंदा कारतूस 18 खोखा बरामद किया है जिसकी जानकारी एसपी द्वारा दी गई।