फिरोज़ाबाद: श्रीराम कॉलोनी इलाके में पैसे के लेनदेन को लेकर जीजा ने साले को जमकर पीटा
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर क्षेत्र के श्रीराम कॉलोनी में राजू नामक शक्स के साथ मारपीट हुयी है। घायल शक्स ने अपने ही बहनोई गजेंद्र पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित की माने तों उधारी के रूपये मांगने पर जीजा ने गाली गलौज करते मारपीट की है। पुलिस ने केस दर्ज कर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।