शिवपुरी नगर: कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, 30 मिनट में तीन गुमशुदा बच्चों को खोजकर परिजनों से मिलाया
शिवपुरी कोतवाली पुलिस ने तीन गुमशुदा नाबालिग बच्चों को महज 30 मिनट में सुरक्षित तलाश कर उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। रविवार को बच्चों के माधव चौक से लापता होने की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी टीआई रोहित दुबे ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद अलग-अलग पुलिस टीमें गठित कर माधव चौक, पुराना बस स्टैंड, गुरुद्वारा चौराहा, न्यू ब्लॉक, झांसी चौराहा,