कालपी: ग्राम मोहरदेवी परासन में घर में घुसकर एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों पर दर्ज किया मुकदमा
Kalpi, Jalaun | Jun 15, 2026 आटा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरदेवी परासन निवासी ब्रजकिशोर ने 14 जून को पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया था कि 13 जून को गांव के ही निवासी नाथूराम समेत तीन लोगों ने मेरे साथ घर में घुसकर मारपीट की थी और गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी थी, जिसको लेकर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोमवार दोपहर 3 बजे जानकारी दी है।