कन्नौज: विकास भवन सभागार में आयोजित जिला पंचायत की बैठक में 32.80 करोड़ के प्रस्ताव को मिली मंजूरी, होंगे विकास कार्य
कन्नौज के विकास भवन सभागार में जिला पंचायत की 13 महीने बाद बैठक हुई। बैठक में जमकर हंगामा हुआ सपा के सदस्यों के विरोध के बीच बैठक में 32.80 करोड़ के प्रस्ताव मंजूर हुए। बैठक में सपा के जिला पंचायत सदस्यों ने विकास के कामों को लेकर उपेक्षा का आरोप लगाया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की भर्ती में जिला कार्यक्रम अधिकारी पर भ्रष्टाचार का आरोप भी लगाया।