कन्नौज: गंगूपुरवा के पास टेंपो चालक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, दो युवक हुए घायल, जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती
गंगू पुरवा के पास टेंपो चालक ने बाइक सवार दो युवकों को मारी टक्कर जिसमें दोनों युवक हुए घायल,घायल युवकों को कन्नौज के जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती, जहां घायल युवक अनुज ने बताया कि वह अपने घर डहलेपुर से बिल्हौर जा रहा था, तभी रास्ते में तेज रफ्तार टेंपो चालक ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी, जिसमें वह ओर उसका उसका साथी बुरी तरह से घायल हो गए।