लालगंज: मई में खरगपुर में शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थापना के लिए हजारों श्रद्धालुओं ने निकाली भव्य कलश यात्रा
आजमगढ़ जनपद के लालगंज क्षेत्र के मई खरगपुर में स्थित शिव मंदिर के जीर्णोद्धार एवं प्रतिमा स्थापना महोत्सव का शुभारंभ सोमवार को किया गया । उक्त अवसर पर श्रद्धालुओं द्वारा भव्य कलश यात्रा लालगंज क्षेत्र के मई खरकपुर गांव स्थित प्राचीन शिव मंदिर से श्रद्धा भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई । जिसमें बड़ी संख्या में कुंवारी कन्याओं एवं सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया।