बदायूं: किसरूआ गांव के पास दावत खाकर लौट रहे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, एक की मौत और एक घायल
Budaun, Budaun | Nov 28, 2026 बदायूं के थाना सिविल लाइन क्षेत्र के मुजाहिदपुर गांव के रहने वाले 28 वर्षीय सोनू पुत्र ठाकुर लाल अपने साथी रंजीत के साथ बाइक द्वारा ग्राम कंडेला से दावत खाकर अपने गांव मुजाहिदपुर लौट रहा था कि थाना मूसाझाग क्षेत्र के किसरूआ गांव के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक सवार दोनों युवक सड़क पर गिरकर गये।