बड़ी सादड़ी: बड़ी सादड़ी में 'एक शिक्षक-एक पौधा' अभियान शुरू, जिले में लगाए जाएंगे 11,000 पौधे
बड़ी सादड़ी। अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ राजस्थान विद्यालय शिक्षा उपशाखा ने गुरुवार को राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पायरों का खेड़ा में 'एक शिक्षक-एक पौधा' अभियान शुरू किया। प्रदेश अध्यक्ष रमेश चंद्र पुष्करणा के निर्देशन में हुए कार्यक्रम का नेतृत्व जिला संगठन मंत्री नर्बदा शंकर पुष्कर ने किया।