मऊरानीपुर: भटपुरा में अहिरवार समाज ने मृत्यु भोज का किया सामूहिक बहिष्कार, अनूठी पहल
मऊरानीपुर के ग्राम भटपुरा में अहिरवार समाज ने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में पहल करते हुए मृत्यु भोज का सामूहिक बहिष्कार करने का निर्णय लिया। देशराज कारीगर की अध्यक्षता में हुई बैठक में समाज के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया। बैठक में बुजुर्गों के साथ बड़ी संख्या में युवाओं ने भी भाग लिया। समाज ने निर्णय के विरोध या टीका-टिप्पणी करने वालों से सामाजिक संबंध