साहेबगंज: : साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत पोखर में मिला अज्ञात युवक का शव
साहेबगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत शनिवार करीब शाम 4:00 बजे गंडक दियारा के माधोपुर हजारी वार्ड संख्या आठ में पोखर में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई ।वहीं सूचना मिलते ही साहेबगंज थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया है वहीं मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।