नावकोठी: रमौली का हसन अब्दुल्ला मंडे मेगा क्विज के जिला स्तरीय प्रतियोगिता में लाया औव्वल स्थान,स्कूल में सम्मान समारोह
नावकोठी प्रखंड के महेश्वारा पंचायत के प्राथमिक विद्यालय रमोली के छात्र हसन अब्दुल्ला ने जिला स्तरीय मंडे मेगा क्विज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है। इससे विद्यालय सहित नावकोठी प्रखंड एवं महेश्वारा पंचायत में हर्ष का माहौल है। मंगलवार को विद्यालय परिसर में सम्मान समारोह का आयोजन किया तथा हसन अब्दुल्ला को बधाई दी गई।